- Advertisement -
बरेली, । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने आज नगर पंचायत रिठौरा द्वारा संचालित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गौ आश्रय स्थल में गौवंशों के रख रखाव व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा गौवंशो हेतु हरे चारे की उपलब्धता, पीने के पानी, दवा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।
- Advertisement -
निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये गये कि गौशाला में साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की जाये, गोबर आदि का समुचित निस्तारण समय से करवाया जाये, जिससे बारिश के मौसम में मच्छर आदि ना पनपने पाये। जिलाधिकारी ने गौशाला में बछड़ों को दुलार किया व गायों को अपने हाथ से गुड़ भी खिलाया।
निरीक्षण के समय अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।