उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक, किसान को दी ट्रैक्टर की चाबी, बांटे मिनी किट
- Advertisement -
बरेली, । मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग उप्र सूर्य प्रताप शाही ने आज सर्किट हाउस में बरेली मण्डल के कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक कृषि, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारियों, भूमि संरक्षण अधिकारी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों,योजनाओं की समीक्षा की।
इस अवसर पर कृषि मंत्री द्वारा लाभार्थियों को बीज के मिनिकिट बांटे गए तथा पीएम कुसुम योजना अंतर्गत सोलर पंप लाभार्थियों को चयन पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के अंतर्गत नन्हे सिंह पुत्र रामचंद्र निवासी फरीदपुर को कस्टम हायरिंग सेंटर में ट्रैक्टर की चाभी भी दी गई।
- Advertisement -
इस अवसर पर सांसद बरेली छत्रपाल गंगवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संयुक्त निदेशक कृषि डॉ राजेश कुमार, उप निदेशक कृषि, अभिनंदन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
—————————–