एडीजी बरेली जोन ने सभी पुलिस प्रमुखों को गूगल मीट के माध्यम से आगामी त्योहारों को सकुशल निपटाने के दिए निर्देश
- Advertisement -
बरेली।आज एडीजी बरेली जोन रमित शर्मा ने जोन केप्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से आगामी त्यौहार जगन्नाथ रथ यात्रा, मुहर्रम एवं श्रावण मास,कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी जनपदों द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,
1- आगामी कांवड़ यात्रा/मुहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक थाना क्षेत्र में धर्म गुरूओं/व्यापारियों/ जनप्रतिनिधियों व पुलिस कर्मियों के साथ मीटिंग कर सामंजस्य स्थापित कर लिया जाये एवं निरंतर संपर्क में रहा जाये।
2- जोन के सभी जनपदों में कावड यात्रा का रूट निर्धारित किया जाये तथा आगामी त्यौहारों पर कोई नई परम्परा नही पड़ने दी जाये।
3- कॉंवड़ यात्रा व मोहर्रम पर्व को देखते हुये सतर्क दृष्टि रखी जाये और पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया जाये एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में क्यूआरटी टीम का गठन अवश्य कर लिया जाये।
4- सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण अपने-अपने क्षेत्र में कांवड़ यात्रा/मुहर्रम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु फुट पेट्रोलिंग करना सुनिश्चित करें।
5- सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखते हुये भड़काऊ पोस्ट करने वाले अराजक तत्वों के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाये।
6- सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक पोस्ट का तत्काल खण्डन किया जाये।
7- गौकशी की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही कर गौकशी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट व उनकी सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की जाये।
8- धर्मान्तरण के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोगों में गुण-दोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र विधिक निस्तारण किया जाये।
9- जनपदों में महत्वपूर्ण अपराधों की स्थिति एवं निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
10- सार्वजनिक स्थानों( पार्क, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, सिनेमाघर व मॉल आदि) पर नियमित पुलिस गश्त भेजी जाये।
11- ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत जनपदों द्वारा कृत कार्यवाही की समीक्षा का आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
12- कावंड/मोहर्रम जुलूस मार्गो पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाये।
- Advertisement -
