शिक्षा निदेशक का आदेश बे असर ममता कुमारी को नहीं मिला प्रधानांचार्या का चार्ज
- Advertisement -
बरेली : भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के पदाधिकारियों द्वारा कमिश्नर को पत्र देते हुए कहा कि शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के द्वारा दिनांक 20 मई 2024 को केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त करने के लिए पत्र भेजा गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी ममता कुमारी को वरिष्ठतम प्रवक्ता मानते हुए प्रधानाचार्य बनाए जाने को पत्र लिखा था ,परंतु कॉलेज प्रबंधन द्वारा ममता कुमारी को प्रधानाचार्य नियुक्त नहीं किया जा रहा है
- Advertisement -
, आज भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के पदाधिकारी ने ममता कुमारी के साथ आयुक्त बरेली को प्रार्थना पत्र देकर ममता कुमारी को केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज का प्रधानाचार्य बनाए जाने की मांग की है।