एयर फोर्स बाउंड्री से सटी पांच अवैध कॉलोनी को बीडीए ने किया ध्वस्त
- Advertisement -
बरेली।आज प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बड़ा बाईपास रोड सैदपुर चुन्नी लाल, भूड़ा गॉव के पास एयर फोर्स बाउन्ड्रीवाल के निकट थाना भोजीपुरा में 05 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही
फकीरा खॉ द्वारा बड़ा बाईपास ग्राम भूड़ा एयर फोर्स बाउन्ड्रीवाल के निकट लगभग 5 बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए मौके पर सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य कर अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। सुल्तान खॉ एवं दरोगा सिंह द्वारा बड़ा बाईपास ग्राम भूड़ा एयर फोर्स बाउंड्री के पास अवैध कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था
- Advertisement -
। अलताब अहमद व अन्य द्वारा बड़ा बाईपास ग्राम भूड़ा एयर फोर्स बाउन्ड्रीवाल के निकट लगभग 12 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था मास्टर कुशल द्वारा बड़ा बाईपास ग्राम भूड़ा एयर फोर्स बाउन्ड्रीवाल के निकट लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।
मास्टर फिरोज द्वारा बड़ा बाईपास ग्राम भूड़ा एयर फोर्स बाउन्ड्रीवाल के निकट लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था।
अवैध कालोनियों के विरूद्ध उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता योगेन्द्र कुमार, सहायक अभियन्ता अनिल कुमार, हरीश चौधरी, अवर अभियन्ता रमन अग्रवाल आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।