सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया योग सप्ताह का शुभारंभ
- Advertisement -
बरेली। दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सप्ताह का शुभारंभ आज प्रातः 6:00 बजे गांधी उद्यान में सांसद छत्रपाल सिंह द्वारा किया गया इस अवसरपर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल बिक्री चैनपुर विधायक फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी डॉक्टर परमेंद्र महेश्वरी उपस्थित थे
आमजन को संबोधित करते हुए सांसद छत्रपाल सिंह ने कहा की योग हमें विरासत में मिला है हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और योग से हम स्वस्थ रहते हैं आज से योग सप्ताह शुरू हो रहा है रोजाना प्रात 6:00 बजे से 7:00 तक गांधी उद्यान में अनेक कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे और योगा प्रतिदिन करना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए योग से हमारा शरीर निरोगी रहता है
- Advertisement -
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि योग अभ्यास से हम बीमारियों से दूर रहते हैं और शरीर में चुस्ती फुर्ती रहती है इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर अमरदीप सिंह क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉक्टर मोहम्मद अब्बास अली, जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ मंजू सिंह, डॉ योगेंद्र सिंह डॉ मनोज कुमार सिंह डॉ विश्वजीत त्रिपाठी तथा क्रीड़ा भारती के संयोजक डॉ शिवराम शर्मा भी उपस्थित थे