50 हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने दरोगा को पकड़ा

0 30

- Advertisement -

बरेली।लाखों की धोखाधड़ी जलसाजी के मुकदमे में नाम निकालने के बदले प्रेमनगर थाने के दरोगा ने 5 लाख की रिश्वत मांगी। 50 हजार की पहली किश्त लेकर पहुंचे पीड़ित के साथ विजिलेंस ने दरोगा को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ थाना कैंट में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई

किला थाने में दो माह पहले धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे में नाम निकालने को लेकर पुलिस सांठगांठ कर रही थी। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई। इसके बाद एसएसपी ने मुकदमे की विवेचना दूसरे थाने में ट्रांसफर कर दी। विवेचना प्रेमनगर थाने के दरोगा राम अवतार कर रहे थे।

- Advertisement -

मुकदमे की विवेचना कर रहे दरोगा राम अवतार ने मुकदमे से दो नाम निकालने के बदले उन्हें अपने घर नरियावाल पर बुलाया। पांच लाख रुपये रिश्वत देने की रकम तय की गई थी। इसके बाद 50-50 हजार की किस्तों के रूप में रुपए दिए जाएंगे।

पीड़ित ने इसकी शिकायत विजिलेंस के एसपी को की थी। जिस पर एसपी विजिलेंस ने ट्रैप करने के लिए टीम तैयार की। मंगलवार को 50 हजार की किश्त लेकर जैसे ही पीड़ित पहुंचे। विजिलेंस ने दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।