आईजी ने पुलिस कर्मियों को अपराधिक न्याय प्रणाली के प्रति अपडेट रहने के लिए किया जागरूक

0 23

- Advertisement -

बरेली।आज पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र डॉ राकेश सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन  स्थित रविन्द्रालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , उपनिदेशक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला उपस्थिति में आपराधिक न्याय प्रणाली से सम्बन्धित नवीन विधियों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु सेमिनार,वर्कशाप का आयोजन किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक , द्वारा पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को नये अधिनियमों से स्वंय को अद्यतन किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा विवेचना की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए अपराधिक कानून के सफल क्रियान्वयन हेतु फोरेंसिक साइंस की भूमिका व घटना स्थल प्रबंधन के संबंध में संबोधित किया गया।

- Advertisement -

वर्कशाप में बरेली परिक्षेत्र, के सभी जनपदों से पुलिस अधिकारी,कर्मचारीगण तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, पुलिस अधीक्षक यातायात बरेली व अन्य उच्चाधिकारीगण आदि उपस्थित रहें।