थाना हाफिजगंज पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ तीन गौ तस्कर गिरफ्तार
- Advertisement -
बरेली। द थाना हाफिजगंज के बीजामऊ के जंगलों में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने घायल गौ तस्कर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
- Advertisement -
बीती रात थाना हाफिजगंज पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग बीजामऊ के जंगलों में गौकशी की घटना को अंजाम देने जा रहे है। घटना की सूचना पर हाफिजगंज पुलिस मौकेपर पहुंच गई।
वह लोग एक गौवंशीय को काटने ही जा रहे थे। पुलिस को देखकर उनमें से एक आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चली गोली एक गोै तस्कर के पैर में जा लगी।
इस दौरान पुलिस ने घेरांबंदी कर तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके तीन साथी पुलिस का चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस की गोली से घायल हुए गौ तस्कर ने अपना नाम सगीर पुत्र नत्थू खंा निवासी मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी थाना बीसलपुर पीलीभीत बताया।
अन्य दो बदमाशों ने अपना नाम नईम पुत्र जहीर, फहीम पुत्र जमील निवासीगण कोट थाना बारादरी बताया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस एक खोखा, कार, एक चाकू व गौवंशीय पशुओं को काटने के उपकरण व एक जिंदा गौवंशीय पशु को बरामद किया
पुछताछ में पकड़े गए गौतस्करों ने उनका नाम सलीम पुत्र जमील निवासी कोट बारादरी, फुरकान पुत्र मजीद निवासी हबीबुल्ला खां जनूबी सिटी अस्पताल के पीछे थाना बीसलपुर पीलीभीत, फहीम पुत्र जमील निवासी कोट थाना बारादरी बताया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।